लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में मासूम बच्ची के साथ 68 साल के मोहम्मद उमर ने किया दुष्कर्म... वीडियो वायरल होने के बाद फैला तनाव, UP पुलिस ने किया यह हाल!

ADVERTISEMENT

Pilibhit Rape Case: UP के पीलीभीत में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 68 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपी के 110 गज के अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है.

social share
google news

Pilibhit Rape Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक 68 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर ने 9 साल की एक मासूम बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है. इस घिनौनी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों और आम जनता में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही उसके अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है.