लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद सफाई कर्मचारी ने शव से चोरी किए सोने के कुंडल, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

ADVERTISEMENT

Budaun News: बदायूं जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला की मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय कथित तौर पर एक सफाई कर्मचारी ने उसके कानों से सोने के कुंडल चोरी कर लिए.

social share
google news

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मौत के बाद उसके शव के साथ ऐसी संवेदनहीन हरकत की गई, जिसने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने शव को वाहन तक पहुंचाने में मदद करने के बहाने मृत महिला के कानों से सोने के कुंडल चोरी कर लिए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया.