सीएम योगी का बड़ा दावा...बोले यूपी ने रचा इतिहास! ब्रह्मोस उत्पादन, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदली राज्य की पहचान
ADVERTISEMENT
UP News: उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में तेज आर्थिक प्रगति दर्ज की है. राज्य में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन, डिफेंस कॉरिडोर में ₹35,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, और एक्सप्रेसवे, रेलवे व मेट्रो जैसे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने इसे देश की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल कर दिया है.
UP News: उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्षों में विकास और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. राज्य अब बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश की टॉप इकोनॉमी में शामिल हो चुका है. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन और तेज़ी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर ने यूपी की आर्थिक स्थिति को नई मजबूती दी है.