लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव

Chandauli TB Campaign: मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 6060 लोगों की जांच की. स्क्रीनिंग के दौरान 2616 संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे कराया गया, जिनमें 31 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई. सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है. विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव
मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव
social share
Google CTA

Chandauli News: टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. चक्रवर्ती ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 6060 मरीजों का फुटफॉल दर्ज किया गया.