लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, घाटों से सड़कों तक पानी ही पानी; लेटे हनुमान मंदिर की ओर बढ़ रही लहरें

प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. रविवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 80.63 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.27 मीटर और छतनाग में गंगा 80.30 मीटर दर्ज की गई. नदियों का खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धारित है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj Ganga Yamuna Flood
Prayagraj Ganga Yamuna Flood (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Prayagraj Ganga Yamuna Flood: प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. रविवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 80.63 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.27 मीटर और छतनाग में गंगा 80.30 मीटर दर्ज की गई. नदियों का खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धारित है. बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और लगातार निगरानी कर रहा है. फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.