लेटेस्ट न्यूज़

संभल से विदाई पर छलके SP केके बिश्नोई के आंसू, ट्रांसफर पर IPS पत्नी अंशिका वर्मा का पोस्ट हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी केके बिश्नोई का संभल से तबादला होने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया. करीब 1 साल 11 महीने तक संभल के SP रहे केके बिश्नोई को उनके कार्यकाल में 'सुपर कॉप' के तौर पर पहचान मिली.

ADVERTISEMENT

IPS KK Bishnoi and IPS Anshika Verma
IPS KK Bishnoi and IPS Anshika Verma
social share
Google CTA

IPS Anshika Verma on SP KK Bishnoi: उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी केके बिश्नोई का संभल से तबादला होने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया. करीब 1 साल 11 महीने तक संभल के SP रहे केके बिश्नोई को उनके कार्यकाल में 'सुपर कॉप' के तौर पर पहचान मिली. विदाई के दौरान 24 नवंबर 2024 की संभल हिंसा को याद करते हुए वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. पास बैठे संभल के डीएम IAS अंकित खंडेलवाल ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला.