लेटेस्ट न्यूज़

ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग हुई तेज...वायरल पोस्ट से बढ़ा बवाल

ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर राजभर के बेटों की कथित मुलाकात और सपा में विलय जैसे दावे वायरल हो रहे हैं, जिन्हें बाद में खारिज किया गया.

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच लगातार बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दोनों नेताओं के बीच चल रही इस तनातनी ने सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाओं और दावों को जन्म दे दिया है.