मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा था युवक... लोगों ने पूछा पुलिस कप्तान का नाम तो गहरा गया शक
ADVERTISEMENT
Mirzapur fake inspector: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में पुलिस की वर्दी और नेमप्लेट लगाकर घूम रहे फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी स्टाइलिश हेयरकटिंग और बातचीत से लोगों को शक हुआ था.
Mirzapur fake inspector: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया है. स्टाइलिश लुक और बालों की कटिंग के साथ रौब झाड़ते इस शख्स को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ. जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई और उसने पुलिस के बारे में अजीबोगरीब जवाब दिए. इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची असली पुलिस ने इस फर्जी इंस्पेक्टर को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है.