लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में मां गुरमीत के प्रेमी ने 7 साल के अंगद की कर दी हत्या...पुलिस जांच में सामने आई ये चौंका देने वाली बात

ADVERTISEMENT

Meerut Murder Case: मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में 7 वर्षीय अंगद की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस जांच में मां के कथित प्रेमी अर्पित शर्मा पर हत्या का आरोप लगा है. सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया है, जबकि मामले में बच्चे की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

social share
google news

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बहसूमा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर सैफपुर गांव में 7 वर्षीय मासूम अंगद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या के पीछे अवैध संबंधों का एंगल हो सकता है. आरोप है कि बच्चे की मां के प्रेमी ने ही उसे रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.