लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आया बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने जारी किया ताजा प्रेस नोट. मजबूत मौसम तंत्र की कमी से प्रयागराज और वाराणसी देश में सबसे गर्म रहे. जानें अगले 5 दिनों तक लू के सितम और मानसून को लेकर क्या है नया अपडेट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

उत्तर प्रदेश की जनता के लिए मौसम विभाग ने एक बेहद जरूरी और बड़ी अपडेट जारी की है. अगर आप सोच रहे हैं कि राज्य में बारिश कब होगी और मॉनसून कब दस्तक देगा, तो मौसम विभाग के इस ताजा प्रेस नोट ने स्थिति साफ कर दी है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, प्रदेश में बारिश कराने वाले किसी मौसम तंत्र के न होने की वजह से एक बार फिर से सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं, जिससे यूपी में हीटवेब का नया दौर शुरू हो चुका है.