अब ये 2 कंपनी अगले 30 साल तक लखनऊ के JPNIC को करेंगी मैनेज, LDA को मिलेंगे 831 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने JPNIC को 30 साल की लंबी अवधि की लीज पर प्राइवेट कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और वृंदावन बॉटलर्स को इस भव्य केंद्र को संचालित करने का अधिकार मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Lucknow JPNIC News
UP Political News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सपा शासन के दौरान बनाए गए जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब प्राइवेट कंपनी के हाथों सौंपने का फैसला लिया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के प्रस्ताव के बाद यूपी कैबिनेट ने JPNIC को 30 साल की लीज के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि JPNIC को 'रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'वृंदावन बॉटलर्स' को 30 साल की लीज पर दिया जाएगा. कैबिनेट के इस फैसले के बाद दोनों कम्पनियां LDA को 831 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगी.
