लेटेस्ट न्यूज़

चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला ने राम मंदिर के कर्मचारियों को दे दिए 4 करोड़, बताया इतनी बड़ी रकम देने की वजह

अयोध्या के राम मंदिर में चेन्नई से पहुंची महिला श्रद्धालु एस. नाग लक्ष्मी का दान चर्चा में है. उन्होंने रामलला को 10 हजार रुपये दान किए, जबकि मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir 4 Crore Donation
Ram Mandir 4 Crore Donation News (Photo AI)
social share
Google CTA

Ram Mandir 4 Crore Donation: अयोध्या के राम मंदिर में चेन्नई से पहुंची महिला श्रद्धालु एस. नाग लक्ष्मी का दान इस समय खूब चर्चा में है. बता दें उन्होंने रामलला को 10 हजार रुपये दान किए, जबकि मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया है. उन्होंने बताया कि इस बड़ी राशि का इस्तेमाल मंदिर कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए. हालांकि अभी तक चेक को बैंक से वेरिफाई नहीं करवाया गया हैं.