लेटेस्ट न्यूज़

Survey: अगर यूपी में आज हुए चुनाव तो कौन रहेगा आगे? देखें आंकड़े

UP Election 2027 Survey: सर्वे में BJP गठबंधन को 41.8% और SP गठबंधन को 38.7% वोट शेयर मिला. CM की पसंद में योगी आदित्यनाथ 43.4% के साथ आगे हैं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

UP News: मिशन 2027 को लेकर यूपी की सियासत तेज हो गई है. बीते लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी का कॉन्फिडेंस हाई है. वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा का दावा है कि वह लगातार सूबे में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हर कोई इस बात को जानने में दिलचस्पी रख रहा है कि आखिर 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कौनसी पार्टी आगे रहेगी? यूपी में फतेह हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जी-तोड़ मेहनत में लग गई हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल जानने के लिए 'वोट वाइब' ने लोगों के सामने कुछ सवाल रखकर अपना सर्वे किया है. इस सर्वे में 'वोट वाइब' ने यह जानने की कोशिश की है कि अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में किस पार्टी को बढ़त का अनुमान है? आइए आपको सर्वे के आंकड़े बताते हैं.