लेटेस्ट न्यूज़

फर्जी और आपत्तिजनक फोटो वायरल की जा रहीं... PCS ज्योति मौर्य के पति आलोक के खिलाफ कौन रच रहा साजिश? केस दर्ज

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने अज्ञात लोगों पर फेसबुक और यूट्यूब पर उनकी आपत्तिजनक और फर्जी तस्वीरें वायरल कर छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार मौर्य
ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार मौर्य
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार आलोक मौर्य ने सोशल मीडिया पर अपनी कथित तौर पर फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित कर बदनाम करने वाले तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आलोक मौर्य ने इस मामले में प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.