फेमस मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, पांचवीं मंजिल से गिरने का राज गहराया!
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में करीब 40 साल की महिला मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Dr Hemika Agrawal Death News
Dr Hemika Agrawal Death News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में करीब 40 साल की महिला मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. रविवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पति से तलाक के बाद हेमिका मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं. हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है और दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य परिस्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि डॉ. हेमिका खुद मनोचिकित्सक थीं और उनके पिता भी गाजियाबाद के वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं.
