लेटेस्ट न्यूज़

दुबई में पति, मेरठ में आशिकी... गुरमीत कौर के 7 साल के बच्चे को BF अर्पित ने मार डाला, क्या मां ने रची थी कत्ल की पटकथा?

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहसूमा में एक 7 वर्षीय बच्चे अंगद की कार में ले जाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी बैंक कर्मी अर्पित को गिरफ्तार किया है, जिसका बच्चे की मां से प्रेम प्रसंग था.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां रामराज के पास फिरोजपुर (सैफपुर) गांव में घर के बाहर खेल रहे 7 साल के एक मासूम बच्चे अंगद का कार से अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस मर्डर के पीछे मां का अवैध प्रेम प्रसंग सामने आया है, जिसमें मासूम बच्चा बाधा बन रहा था.