'अफवाही मंत्री जी को ढूंढ रहे अधिकारी-ठेकेदार...' अखिलेश का राजभर पर बड़ा हमला, पंचायती राज विभाग में 'काली कमाई' का लगाया आरोप!
UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने अपने 'X' पोस्ट के जरिए पंचायती राज विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों के नाम पर 'काली कमाई' और एडवांस वसूली का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Photo: Om Prakash Rajbhar and Akhilesh Yadav
UP News: इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है. यूपी के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर इन दिनों आक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं. ओपी राजभर बीते कुछ समय से समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. अभी हालिया राजभर ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के भीतर टूट हो सकती है. वहीं, अब अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए हुए ओपी राजभर पर बड़ा आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि यूपी के पंचायती राज विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है. मालूम हो कि ओपी राजभर इसी मंत्रालय के मंत्री हैं.