प्यार में पड़ा ऐसा अंधा कि बहा दिया खून... प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस की चौंकाने वाली कहानी आई सामने
ADVERTISEMENT
Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज में हुए खौफनाक ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. प्रेम प्रसंग के चलते हत्याकांड के इस भयानक वारदात को अंजाम दिया था.
Prayagraj Triple Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा इलाके में एक प्रेम प्रसंग के चलते खौफनाक ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है. प्रेमी हिमांशु यादव ने अपनी प्रेमिका के घर वालों से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने और उससे मिलने पर पाबंदी लगाए जाने से बौखलाकर भयानक हत्याकांड को अंजाम दिया है. आरोपी ने प्रेमिका के दादा, दादी और बुआ को मौत के घाट उतार दिया है, जिन्हें वह अपने प्यार के बीच का रोड़ा मान रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.