UP Gold Silver Price Today: यूपी के इन 5 बड़े शहरों में आज सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी ने मारी 5000 की छलांग
UP Gold Silver Price Today: यूपी के 5 बड़े शहरों लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा में आज 24 कैरेट सोना 270 रुपये सस्ता होकर 1,51,240 रुपये पर आ गया है. वहीं, चांदी 5,000 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,69,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.
ADVERTISEMENT

Gold and Silver Rate
UP Gold Silver Price Today: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है. घरेलू सर्राफा बाजार में आज 18 जून 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि दूसरी ओर चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है जिसने बजट बिगाड़ दिया है.