यूपी पुलिस हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए तैयार! ₹29.45 करोड़ की कीमत से खरीदेगी 30 हजार लाठियां
UP Police New Equipment: उत्तर प्रदेश सरकार कानून के हाथों को लंबे के साथ अब मजबूत भी बना रही है. राज्य सरकार पुलिस कर्मियों की सुरक्षा और हिंसक प्रदर्शन से निपटने के लिए 90 हजार लाठी, हेलमेट, शील्ड और अन्य उपकरण खरीदेगी. इसके लिए यूपी सरकार के गृह विभाग ने 29.45 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Police New Equipment: उत्तर प्रदेश सरकार कानून के हाथों को लंबे के साथ अब मजबूत भी बना रही है. राज्य सरकार प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी और कानून-व्यवस्था को तोड़ने वाले लोगों से निपटने और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नए और आधुनिक हथियार खरीदने जा रही है. यूपी सरकार के गृह विभाग ने इस खरीद के लिए 29.45 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट भी जारी कर दिया है. जिससे 90 हजार लाठी, हेलमेट, शील्ड समेत अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे.
