लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा फैसला! ₹100 करोड़ से अधिक वाले हर प्रोजेक्ट की IIT करेगा क्वालिटी चेक, सड़क-पुल से लेकर सीवर तक की होगी जांच

उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांच अब थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) के जरिए होगी. सड़कों, पुलों, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की जांच की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों को दी गई है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi Adityanath (File Photo)
social share
Google CTA

UP Infrastructure Projects Quality Audit: उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांच अब थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) के जरिए होगी. सड़कों, पुलों, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की जांच की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों को दी गई है. वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, अलग-अलग मंडलों में चल रही परियोजनाओं के लिए IIT कानपुर, IIT BHU वाराणसी और IIT रुड़की को जिम्मेदारी सौंपी गई है.