'किस दो, शादी कर लो फ्लैट भी दिलाऊंगा'... कानपुर में पिता के दोस्त ने बेटी का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल!
कानपुर के चमनगंज में एक लड़की ने अपने पिता के दोस्त पर नहाते समय उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये मांगे.
ADVERTISEMENT

Kanpur Blackmail Case (Photo:AI)
Kanpur Blackmail Case: कानपुर के चमनगंज में एक लड़की ने अपने पिता के दोस्त पर नहाते समय उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये मांगे. डर के चलते उसने एक सोने की चेन और 15 हजार रुपये दिए. आरोप है कि इसके बाद युवक ने उस पर शादी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. परेशान होकर लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से की, जिसके बाद चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
