IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन पर जज को धमकाया! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगा दी फटकार, अब हुई ये कार्रवाई
IAS Durga Shakti Nagpal: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने मामले को आपराधिक अवमानना पीठ के पास भेजने का निर्देश दिया है. आरोप है कि नागपाल ने गोंडा के भूमि विवाद मामले में सिविल जज शबीना खान को फोन करके दबाव बनाने की कोशिश की थी.
ADVERTISEMENT

IAS Durga Shakti Nagpal: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ को लेकर फटकार लगाई है. हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति सैयद क़मर हसन रिज़वी गोंडा के 1997 के एक पूराने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे थे.
