UPTak Baithak Logo

मीठी आवाज और... जिस लड़की की खूबसूरती पर दिल हारे कुंवारे वो इंसान ही नहीं थी, ऐसे खुली पोल

कानपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो AI से बनाई गई खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरों और फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स के जरिए कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर ठगता था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

एक खूबसूरत सी तस्वीर, फोन पर मीठी आवाज और शादी पक्की होने का भरोसा... बस इसी जाल में फंसकर कई कुंवारे लड़के अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस लड़की की खूबसूरती पर वे दिल हार बैठे हैं, वह असल में कोई इंसान नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई तस्वीर थी.