लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, बेटा-बहू और बच्चे घायल, गांव में पुलिस तैनात

Land Dispute Amethi: अमेठी में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. देर रात घर में घुसकर हुए हमले में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, बेटा-बहू और बच्चे घायल, गांव में पुलिस तैनात
धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, बेटा-बहू और बच्चे घायल, गांव में पुलिस तैनात
social share
google news

Land Dispute Amethi:अमेठी में देर रात लाठी डंडों और धारदार हथियार से लैस विपक्षियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया.जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हमले में बुजुर्ग दंपत्ति बेटे बहू और दो बच्चे घायल हो गए. हमले के दौरान दबंगो ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की.गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.