लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल

Janta Darshan Gonda: जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग युवक की परेशानी सुनकर डीएम प्रियंका निरंजन तुरंत सक्रिय हो गईं. उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही युवक को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई और अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए. प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की.

ADVERTISEMENT

जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल
जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल
social share
Google CTA

Gonda News: गोण्डा कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला. जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग युवक अनमोल पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम रुदौलिया, करनैलगंज ने आवागमन में हो रही कठिनाइयों से जिलाधिकारी को अवगत कराया.