बस्ती के एक गांव में पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने पहुंची थी पुलिस... फिर सामने आया खाकी का दबंग अवतार! VIDEO देखकर लोग रह गए दंग
ADVERTISEMENT
Basti Police: बस्ती जिले के भरवलिया गांव में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पीआरवी 112 की टीम पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर गई थी. फिलहाल आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.
Basti Police: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो भरवलिया गांव का है, जहां पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची पीआरवी (PRV) टीम के एक सिपाही ने घर में घुसकर एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घरवाले चीखते-चिल्लाते हुए युवक को बचाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त एक्शन लिया है और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है.