लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Murder Case: भाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई, रात के सन्नाटे में चारपाई पर सो रहे भाई का बांके से काट डाला चेहरा, गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली के बछरावां में हुए गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी मौसेरे भाई ने कथित प्रेम संबंधों के चलते अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी. सोते समय धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

भाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई; रात के सन्नाटे में चारपाई पर सो रहे भाई का बांके से काट डाला चेहरा, गिरफ्तार
भाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई; रात के सन्नाटे में चारपाई पर सो रहे भाई का बांके से काट डाला चेहरा, गिरफ्तार
social share
Google CTA

Raebareli News:बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा में पानी की टंकी परिसर में हुए सनसनीखेज गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बेहद चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. जिस शव को पुलिस शुरुआत में एक ब्लाइंड मर्डर मानकर तफ्तीश कर रही थी, उसकी परतें जब खुलीं तो पीछे अवैध संबंधों की एक ऐसी खूनी दास्तान निकलकर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए. मृतक बिंदा प्रसाद की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी ही मौसी के लड़के ने अपनी भाभी को पाने की चाहत में की थी.