Ballia News: 2027 चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरम, भाजपा पर सपा का हमला; भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है- सुशील पाण्डेय
Ballia News: समाजवादी पार्टी के नेता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने भाजपा पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि सपा पूरी तरह एकजुट है और 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी. साथ ही दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता सरकार से नाराज है.
ADVERTISEMENT

2027 चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरम, भाजपा पर सपा का हमला; भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है- सुशील पाण्डेय
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है. यही कारण है कि जनता के मूल मुद्दों- महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं.