'राजभर और उनके बेटों को बकबकाइटिस की बीमारी...' SP में टूट के दावों पर सांसद राजीव राय ने किया तीखा पलटवार, सुभासपा के भविष्य पर भी की यह भविष्यवाणी!
ADVERTISEMENT
UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने ओम प्रकाश राजभर के दावों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राजभर को 'बकबकाइटिस' (ज्यादा बोलने की बीमारी) का मरीज बताया है. राय ने दावा किया कि 2027 में सुभासपा का 'द एंड' होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा UP में सरकार बनाएगी.
UP News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल और बयानबाजी तेज हो गई है. सुभासपा (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद टूटने वाले हैं ऐसा दावा किया है. इस दावे को लेकर घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने करारा पलटवार किया है. राजीव राय ने राजभर और उनके बेटे पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें 'बकबकाइटिस' नाम की गंभीर बीमारी हो गई है. इसके साथ ही राय ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा का पूरी तरह से अंत (द एंड) होने वाला है और सपा यूपी में अपनी मजबूत सरकार बनाने जा रही है.