लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद का आगमन, सरदार पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Chandrashekhar Azad Barabanki Visit: बाराबंकी की फतेहपुर तहसील में सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संदेश दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

ADVERTISEMENT

 बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद का आगमन, सरदार पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद का आगमन, सरदार पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
social share
Google CTA

Chandrashekhar Azad Barabanki Visit: बाराबंकी जनपद की तहसील फतेहपुर में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चंद्रशेखर आजाद ( रावण ) का आगमन हुआ. दोपहर करीब 1 बजे उनके फतेहपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान पटेल चौराहे पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की.