लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Gonda Moharram News: गोंडा में मोहर्रम और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की. अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

ADVERTISEMENT

गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क
गोंडा में त्योहारों पर सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पुलिस-प्रशासन सतर्क
social share
Google CTA

Gonda Moharram News: गोंडा जिले में आयोजित होने वाले मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं. वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है. इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई. बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई.