लेटेस्ट न्यूज़

रवि किशन को 'प्रधानमंत्री' बोल बुरे फंसे पावरस्टार पवन सिंह, सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

Pawan Singh on Ravi Kishan: भोजपुरी स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने मंच से सांसद रवि किशन को ‘प्रधानमंत्री’ कह दिया. बयान के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Ravi Kishan and Pawan Singh
Ravi Kishan and Pawan Singh
social share
Google CTA

Pawan Singh on Ravi Kishan: भोजपुरी स्टार और हाल ही में भाजपा से एमएलसी बने पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच से गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन को 'प्रधानमंत्री' बता दिया. पवन सिंह का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल उठा रहे हैं.