पलंगतोड़ मिठाई, एटम बम... यूपी के सभी 75 जिलों के 225 मशहूर पकवानों लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपने शहर का नाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'एक जनपद एक व्यंजन' (ODOC) योजना के तहत 75 जिलों के 225 पारंपरिक व्यंजनों की सूची जारी की है. इसमें आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और बनारसी पान के साथ शामली की पलंगतोड़ मिठाई और जौनपुर का एटम बम जैसे कम चर्चित व्यंजन भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

UP ODOC List: अगर कोई आपसे पूछे कि शामली किस चीज के लिए मशहूर है तो शायद जवाब में गन्ना या खेती का नाम आए, लेकिन अब सरकार की नजर में शामली की पहचान 'पलंगतोड़ मिठाई' भी है. वहीं जौनपुर का 'एटम बम' भी उन खास व्यंजनों में शामिल हो गया है, जिन्हें उत्तर प्रदेश की खानपान विरासत का हिस्सा माना गया है.