सावन के महीने में कांग्रेस का 'मछली भोज', अयोध्या में अजय राय के स्वागत में रखा गया था कार्यक्रम
Ajay Rai controversy: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या आगमन पर विवाद खड़ा हो गया है. अयोध्या में उनके आगमन पर स्वागत समारोह रखा गया था, जिसमें 'मछली भोज' का आयोजन किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ajay Rai controversy: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या आगमन पर विवाद खड़ा हो गया है. अयोध्या में उनके आगमन पर स्वागत समारोह रखा गया था, जिसमें 'मछली भोज' का आयोजन किया गया. यह भोज हनुमानगढ़ी के पास अर्पित मैरिज लॉन में रखा गया था. जिसे लेकर स्थानीय संतों और श्रद्धालुओं में काफी गुस्सा है. सावन के पवित्र महीने में हुए इस आयोजन को संतों ने सनातन धर्म को अपमान बताया है. तो वहीं, कार्यक्रम के आयोजक ने इसे अपना सांस्कृतिक अधिकार और भोजन की स्वतंत्रता बताया है.
