लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: 24 अगस्त को UP में कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं साफ रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. IMD ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि पश्चिमी यूपी में कल मौसम साफ रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल 24 अगस्त को मौसम कहीं भारी बारिश तो कहीं बुंदा-बांदी के साथ आने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.