यूपी में गन्ना किसानों की बदली किस्मत! 48 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹3.24 लाख करोड़, चीनी उद्योग को भी मिली बड़ी रफ्तार
UP Sugarcane Farmers: उत्तर प्रदेश में 2017 से लेकर अब तक 48 लाख गन्ना किसानों को 3,24,445 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसके साथ ही प्रदेश में गन्ने के पिराई के लिए 122 चीनी मिलें भी चल रही हैं.
ADVERTISEMENT

AI Generated
UP Sugarcane Farmers: उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े जरूरी डाटा को शेयर किया है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जारी की गई है. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 से लेकर अब तक प्रदेश के 48 लाख गन्ना किसानों को 3,24,445 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. तो वहीं, राज्य में चीनी उद्योग को भी नई गति मिली है. उत्तर प्रदेश में अब 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिससे पेराई क्षमता में 1,25,000 टीसीडी का बड़ा इजाफा हुआ है.
