कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से टकराई ब्रेजा, हालचाल लेने पहुंचे जवानों ने कार के अंदर का नजारा देखा तो रह गए हैरान!
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे ने पुलिस के सामने सोने की कथित तस्करी का बड़ा राज खोल दिया. कांवड़ ड्यूटी से लौट रही पुलिस की गाड़ी की एक ब्रेजा कार से टक्कर हो गई.
ADVERTISEMENT

Kannauj Gold Smuggling Case
Kannauj Gold Smuggling Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे ने पुलिस के सामने सोने की कथित तस्करी का बड़ा राज खोल दिया. कांवड़ ड्यूटी से लौट रही पुलिस की गाड़ी की एक ब्रेजा कार से टक्कर हो गई. हादसे के बाद पुलिसकर्मी कार सवार युवकों का हालचाल पूछने पहुंचे, लेकिन उनकी घबराहट ने शक पैदा कर दिया. तलाशी लेने पर कार के अंदर रखे बैग से करीब 10 किलो वजन की सोने की एक बड़ी ईंट बरामद हुई. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
