लेटेस्ट न्यूज़

'ब्राह्मण सिर्फ वोट बैंक नहीं, सम्मान का प्रतीक है'..., अखिलेश पर बरसे मंत्री मनोज पांडे, SP ने दिया जवाब

ADVERTISEMENT

UP News: यूपी चुनाव 2027 से पहले ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर सियासत गरमा गई है. मंत्री मनोज पांडे ने SP पर ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव सपा द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में नहीं पहुंचे हैं, जबकि SP ने इन दावों को खारिज कर दिया है.

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटे हुए हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) ने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए हाल ही में एक ब्राह्मण सम्मेलन और बैठक का आयोजन किया था. लेकिन इस सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के न पहुंचने की खबरों ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है. योगी सरकार के मंत्री और कभी सपा के ब्राह्मण चेहरा रहे मनोज पांडे ने इसे ब्राह्मण समाज का खुला अपमान बताया है.