Mathura News: आगरा-दिल्ली हाईवे पर तीन हादसे, ओवरलोड ट्रॉलियां पलटीं, पिकअप चालक घायल
Agra Delhi Highway Accident: आगरा दिल्ली हाईवे पर ओवरलोड वाहनों ने फिर कहर बरपाया. फरह और बरारी के पास दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पलट गईं. भीम नगर में कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक घायल हो गया. भूसा और गेहूं सड़क पर फैल गया. लंबा जाम लग गया. यातायात पूरी तरह बाधित रहा.
ADVERTISEMENT

आगरा-दिल्ली हाईवे पर तीन हादसे, ओवरलोड ट्रॉलियां पलटीं, पिकअप चालक घायल
Mathura News: आगरा-दिल्ली हाईवे पर ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगातार हादसे का कारण बन रही हैं. गुरुवार को फरह और बरारी के पास ओवरलोडिंग और अधिक चौड़ाई के चलते दो ट्रॉलियां पलट गईं. वहीं भीम नगर के पास कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक घायल हो गया. लगातार हादसों से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बन गई. भूसा से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. इसी तरह बरारी के पास गेहूं के बोरों से लदा ट्रॉला चौड़ाई अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गया. दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर भूसा और गेहूं बिखर जाने से आवागमन बाधित हो गया.