लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं

Mathura Electricity News: मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र के देवीपुरा गांव में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. नाराज ग्रामीणों ने छटीकरा बिजलीघर पर प्रदर्शन किया. भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. पानी की दिक्कत बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जल्द बहाली की मांग की.

ADVERTISEMENT

चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं
चौमुंहा-छटीकरा बिजली घर पर देवीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, 48 घंटे से बिजली गुल, अब तक कोई सुनवाई नहीं
social share
google news

Mathura News: मथुरा जिले के ग्राम देवीपुरा में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है. इस बात से नाराज़ ग्रामीणों ने गुरुवार को छटीकरा बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की.