लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में आप सासंद संजय सिंह ने की FIR की मांग, लगा दी आरोपों की झड़ी!

अयोध्या राम मंदिर कथित भ्रष्टाचार मामले में AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Sanjay Singh
Sanjay Singh
social share
google news

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे, दान और जमीन खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. संजय सिंह ने इस मामले में सबूतों और बरामदगी का दावा करते हुए अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में औपचारिक तहरीर भेजी है और दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.