लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड ने 465 स्कूलों की मान्यता कर दी रद्द, लिस्ट में बड़े शहरों के विद्यालय भी शामिल

यूपी बॉर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 465 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. बोर्ड के अनुसार इन स्कूलों में लगातार दो साल तक न तो कक्षाएं चलीं और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने राज्यभर के 465 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के लिए इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है.