लेटेस्ट न्यूज़

'दौड़ाकर मारूंगा...' बाराबंकी में सिपाही कपिल तिवारी ने कार चालक विशाल यादव को धमकाया तो SP ने लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सिपाही युवक से धमकी भरे अंदाज में बात करता सुनाई दे रहा है.

ADVERTISEMENT

Barabanki Constable Kapil Tiwari News
Barabanki Constable Kapil Tiwari News (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Barabanki Constable Kapil Tiwari News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सिपाही युवक से धमकी भरे अंदाज में बात करता सुनाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

वीडियो में क्या कह रहा सिपाही?

वायरल वीडियो में सिपाही युवक से कहता सुनाई दे रहा है 'दिनदहाड़े मारूंगा... दौड़ा कर मारूंगा... कायदे से मारूंगा. इसके बाद चाहे श्रीमान कप्तान साहब के यहां चले जाना या श्रीमान जज साहब के यहां.' वीडियो में दिखाई दे रहा सिपाही बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयो पुलिस चौकी में तैनात कपिल तिवारी बताया जा रहा है.

रात में गश्त कर रहे थे दोनों पुलिसकर्मी

पुलिस के मुताबिक 21 और 22 अगस्त की रात सिपाही कपिल तिवारी और रिक्रूट सिपाही करनदीप इलाके में गश्त कर रहे थे. रात करीब एक बजे सरथरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास विशाल यादव स्विफ्ट कार से पहुंचा. पुलिस का कहना है कि विशाल यादव 20 अगस्त को कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर परेशान था और उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान हुई बातचीत का विशाल यादव ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में सिपाही द्वारा युवक को कथित तौर पर धमकी देते हुए सुना जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.

विशाल यादव पर दर्ज हैं पांच मुकदमे

पुलिस के मुताबिक विशाल यादव के खिलाफ लखनऊ और बाराबंकी के अलग-अलग इलाकों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं. इनमें बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोप शामिल हैं. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.