लेटेस्ट न्यूज़

जहूराबाद से भी हराऊंगा... ओपी राजभर के समाजवादी पार्टी में फूट का दावा सुन सपा सांसद राजीव राय ने दिया तगड़ा रिएक्शन

Rajeev Rai on OP Rajbhar: समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने ओमप्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावों को खारिज करते हुए उन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 2027 चुनाव में सुभासपा के सफाए का दावा किया और भाजपा पर सियासी भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Rajeev Rai on OP Rajbhar
Rajeev Rai on OP Rajbhar
social share
google news

Rajeev Rai on OP Rajbhar: समाजवादी पार्टी में टूट के दावों को लेकर मऊ के घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने एनडीए सहयोगी और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला है. राजीव राय ने राजभर के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें 'बकबकाइटिस' नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया और कहा कि चुनाव आते ही वह विक्षिप्त अवस्था में आ जाते हैं. सपा सांसद ने दावा किया कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का पूरी तरह से द एंड हो जाएगा और उनका खाता भी नहीं खुलेगा.