आरक्षण नहीं तो वोट नहीं... अयोध्या पहुंचे ‘VIP’ संस्थापक मुकेश सहनी ने 2027 से पहले निषाद समाज के लिए कर दी ये मांग
Mukesh Sahni in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने रामलला के दर्शन कर निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों की मांग उठाई. उन्होंने यूपी में ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ का ऐलान करते हुए भाजपा और निषाद पार्टी नेतृत्व पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

Mukesh Sahni in Ayodhya
Mukesh Sahni in Ayodhya: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह रामलला के दर्शन कर निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों के लिए प्रार्थना करेंगे. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के लिए व्यापक जनआंदोलन छेड़ने का भी ऐलान किया.