लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: एडीओ पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल

Amethi ADO Viral News: अमेठी के शाहगढ़ विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत मनोज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में वह कार्यालय समय के दौरान कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं. मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

एडीओ पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल
एडीओ पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल
social share
Google CTA

Amethi News: अमेठी जिले के शाहगढ़ विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत मनोज चौधरी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह कार्यालय समय के दौरान अपनी कुर्सी पर पैर रखकर आराम की मुद्रा में मोबाइल चलाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.