Raebareli News: रायबरेली में सर्राफा कारोबारी को सरेराह मारी गोली, 20 लाख के जेवर व नकदी लूटी
Jeweller Robbery Raebareli: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी रमन सोनी को गोली मारकर करीब 20 लाख के जेवरात और नकदी लूट ली. पैर में गोली लगने से घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर पांच टीमें गठित की हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में सर्राफा कारोबारी को सरेराह मारी गोली, 20 लाख के जेवर व नकदी लूटी
Jeweller Robbery Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी को सरेराह पैर में गोली मार दी. इसके बाद बदमाश व्यवसायी से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-काले के जेवरातों से भरा बैग और पांच हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. घायल व्यवसायी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.