लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर में कथित दान चोरी से लेकर चंपत राय की CM योगी से दूरी तक…नृपेंद्र मिश्रा नें कई बड़े सवालों का खुलकर दिया जवाब!

Nripendra Mishra: अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि एसआईटी जांच पूरी होने के बाद ही ठोस एफआईआर दर्ज होगी. उन्होंने चंपत राय को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए भी अपनी बात रखी है.

ADVERTISEMENT

Nripendra Mishra, Chairman of the Ram Temple Construction Committee
Nripendra Mishra, Chairman of the Ram Temple Construction Committee
social share
google news

Nripendra Mishra: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. 'TV9 भारतवर्ष' को दिए एक इंटरव्यू में नृपेंद्र मिश्रा ने उन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं जो इस वक्त श्रद्धालुओं और आम जनता के जेहन में तैर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि मामले में तुरंत एफआईआर न होना एक सोची-समझी प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से चंपत राय के दूर रहने की अटकलों पर भी विराम लगाया है.