लेटेस्ट न्यूज़

बड़ी टेबल पर नोटों के ढेर, कई लोग मिलकर गिनते आ रहे नजर..., राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वायरल वीडियो से मची हलचल

Ram Mandir Donation News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस मामले की जांच अब और गहराती जा रही है.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Temple News
Ayodhya Ram Temple News
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Temple News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस मामले की जांच अब और गहराती जा रही है. मंदिर प्रबंधन पर लगे आरोपों के बीच एसआईटी लगातार जांच में जुटी हुई है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वही स्थान दिखाई दे रहा है जहां मंदिर में चढ़ाई गई दान राशि की गिनती की जाती है. साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि कथित चोरी इसी व्यवस्था से जुड़ी है. हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों पर मंदिर प्रबंधन या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.